दतिया नगर: दतिया में भाजपा का सदस्यता अभियान जारी पूर्व गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा क़े समक्ष सौ से ज्यादा युवा भाजपा में शामिल
भाजपा का सदस्यता अभियान लगातार जारी है पूर्व गृहमंत्री डॉ मिश्रा द्वारा प्रत्येक सप्ताह दतिया का प्रवास कर युवाओं एवं सभी समाज क़े लोगों को भाजपा में जोड़ा जा रहा है शनिवार को भी और गृहमंत्री के समक्ष सौ से ज्यादा युवाओं ने भाजपा का दामन थाम लिया । दतिया वार्ड क्रमांक 2 से सूरज अहिरवार, विक्की अहिरवार, अनिकेत अहिरवार, एस अहिरवार व अन्य ने सदस्यता ग्रहण की.