रतनी फरीदपुर: बलदइया नदी स्लुइसगेट से 19 लोहे के शटर चोरी, सिंचाई व्यवस्था ठप; किसानों में भारी आक्रोश
रतनी प्रखंड के नोआवां गांव स्थित बलदइया नदी स्लुइसगेट से दो वर्षों में 19 लोहे के शटर चोरी हो जाने से सिंचाई व्यवस्था ठप हो गई है। नोआवां, हसनपुरा, मिर्जापुर समेत कई गांवों की हजारों एकड़ कृषि भूमि प्रभावित है। किसानों ने बुधवार को बातचीत के दौरान कहा कि विभाग को कई बार शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।