बुढ़ार: हक की मांग को लेकर 30 किमी पैदल निकलीं आदिवासी छात्राएं, रास्ते में प्रशासन ने रोका
बुढार विकासखंड के कटकोना स्थित माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर की छात्राएं बिजली, पानी व अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर करीब 30 किलोमीटर पैदल कलेक्टर से मिलने निकल पड़ीं। सूचना पर जिला पंचायत सीईओ व आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी पहुंचे, छात्राओं की समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन देकर उन्हें वापस भेजा। घटना से छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्थ