हमीरपुर: कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में ट्रक ने वृद्धा को कुचला, हुई मौत, ट्रक चालक फरार
हमीरपुर मौदहा कोतवाली के कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में कोतवाली के रागौल निवासिनी 65वर्षीय फूला रानी सामान्य रूप से पैदल जा रही थी तभी ट्रक ने सामने से कुचल दिया।जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक को छोड़ कर फरार हो गया। मौके पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तैयारी में जुटी है शुक्रवार को बारह बजे का मामला है।