हमीरपुर: टिकरौली में पीआरडी का 77वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जवानों को किया गया सम्मानित
ब्लाक के टिकरौली गांव के मिनी स्टेडियम में गुरुवार को प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) का 77वां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में आयोजित आकर्षक परेड में विभिन्न ब्लॉकों की टोलियों ने अनुशासन और दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी नेहा सोनी ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जवानों को सम्मानित किया।