हमीरपुर: चन्द्रपुरवा गेट के पास परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों की बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो घायल
मौदहा के मकरांव से परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों की तेज रफ्तार बाइक हाईवे में चंद्रपुरवा गेट के समीप आनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस घटना में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों छात्रों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर दोनों को हमीरपुर रेफर किया गया है।