मेरठ: लोहियानगर पुलिस ने मकान में छापा मार कर अवैध हथियारों के साथ 3 लोगों को पकड़ा, तीनों हत्या के मामले में जा चुके हैं जेल
Meerut, Meerut | Nov 5, 2024 लोहियानगर पुलिस ने मकान में छापा मारकर तीन लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों 2023 में हत्या को अंजाम दे चुके हैं। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।मंगलवार करीब तीन बजे पुलिस ने यह कार्रवाई की है।मौके से एक तमंचा 315 बोर, दो पोनी 315 बोर, आठ कारतूस 315 बोर, एक मिस कारतूस 315 बोर बरामद हुआ हैं।