Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
image
image

खैराट के प्रभात ने NEET UG में 544 अंक हासिल कर बढ़ाया गांव का मान देवरिया। विकास खंड भटनी के ग्राम पंचायत खैराट निवासी एवं श्री प्रदीप कुमार पाण्डेय के सुपुत्र प्रभात कुमार पाण्डेय ने NEET UG परीक्षा में 720 में से 544 अंक प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रभात की इस उल्लेखनीय सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों का कहना है कि प्रभात की मेहनत, लगन और अनुशासन ने यह साबित कर दिया कि ग्रामीण परिवेश से भी कठिन परिश्रम के बल पर बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। परिवार ने इस सफलता का श्रेय पूर्वजों के आशीर्वाद, माता-पिता के सहयोग और प्रभु श्रीराम की कृपा को दिया। वहीं ग्रामवासियों ने बाबा राजेश्वर नाथ से प्रभात के उज्ज्वल भविष्य एवं चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सफलता की प्रार्थना की। प्रभात कुमार पाण्डेय की इस उपलब्धि से खैराट गांव के युवाओं और विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी तथा क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल को और बल मिलेगा। पूरे क्षेत्र के लोगों ने प्रभात को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Salempur, Deoria | Jul 18, 2026

MORE NEWS

स्व. दिनेश मिश्रा की पुण्यतिथि पर सनबीम स्कूल परिवार ने दी श्रद्धांजलि, जिला अस्पताल में किया फल वितरण

देवरिया। सनबीम स्कूल, देवरिया के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय श्री दिनेश मिश्रा की पुण्यतिथि पर विद्यालय परिवार ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके शिक्षा, सेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण को याद करते हुए कई सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

विद्यालय परिवार ने स्व. दिनेश मिश्रा के आदर्शों को आत्मसात करते हुए जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फल वितरित किए। इस दौरान सेवा, करुणा और मानवता का संदेश दिया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि स्व. दिनेश मिश्रा का जीवन शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और आदर्श आज भी सनबीम परिवार के प्रत्येक सदस्य को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

विद्यालय परिवार ने कहा कि स्व. दिनेश मिश्रा की प्रेरणादायी विरासत सेवा, संस्कार और शिक्षा के माध्यम से सदैव जीवित रहेगी।

स्व. दिनेश मिश्रा की पुण्यतिथि पर सनबीम स्कूल परिवार ने दी श्रद्धांजलि, जिला अस्पताल में किया फल वितरण देवरिया। सनबीम स्कूल, देवरिया के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय श्री दिनेश मिश्रा की पुण्यतिथि पर विद्यालय परिवार ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके शिक्षा, सेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण को याद करते हुए कई सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार ने स्व. दिनेश मिश्रा के आदर्शों को आत्मसात करते हुए जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फल वितरित किए। इस दौरान सेवा, करुणा और मानवता का संदेश दिया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि स्व. दिनेश मिश्रा का जीवन शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और आदर्श आज भी सनबीम परिवार के प्रत्येक सदस्य को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने कहा कि स्व. दिनेश मिश्रा की प्रेरणादायी विरासत सेवा, संस्कार और शिक्षा के माध्यम से सदैव जीवित रहेगी।

Salempur, Deoria | Jul 18, 2026

🚩 जय श्री हनुमान 🚩

आस्था, श्रद्धा और दिव्य ऊर्जा का पावन संगम – बारीपुर धाम, देवरिया। 🙏

जहाँ बजरंगबली की असीम कृपा से भक्तों की मनोकामनाएँ पूर्ण होने की मान्यता है, वहीं यह पावन धाम हर दिन हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। बारीपुर धाम का शांत और आध्यात्मिक वातावरण हर भक्त के मन को नई ऊर्जा और सुकून से भर देता है।

यदि आप देवरिया आएँ, तो एक बार अवश्य करें बारीपुर धाम के दर्शन और प्रभु श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

🙏 जय बजरंगबली 🙏

#बारीपुरधाम #BaripurDham #HanumanJi #Deoria #जयश्रीहनुमान #आस्था #उत्तरप्रदेश #DeoriaPost

🚩 जय श्री हनुमान 🚩 आस्था, श्रद्धा और दिव्य ऊर्जा का पावन संगम – बारीपुर धाम, देवरिया। 🙏 जहाँ बजरंगबली की असीम कृपा से भक्तों की मनोकामनाएँ पूर्ण होने की मान्यता है, वहीं यह पावन धाम हर दिन हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। बारीपुर धाम का शांत और आध्यात्मिक वातावरण हर भक्त के मन को नई ऊर्जा और सुकून से भर देता है। यदि आप देवरिया आएँ, तो एक बार अवश्य करें बारीपुर धाम के दर्शन और प्रभु श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करें। 🙏 जय बजरंगबली 🙏 #बारीपुरधाम #BaripurDham #HanumanJi #Deoria #जयश्रीहनुमान #आस्था #उत्तरप्रदेश #DeoriaPost

Salempur, Deoria | Jul 18, 2026

डीएम ने तहसीलदार न्यायालय का किया निरीक्षण, लंबित वादों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

 #देवरिया 18 जुलाई

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज सलेमपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर सबसे पहले तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुराने लंबित वादों की पत्रावलियों का अवलोकन किया तथा तहसीलदार को निर्देश दिया कि पुराने लंबित वादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।
          इसके साथ ही उन्होंने पत्रावलियों का रखरखाव सुव्यवस्थित ढंग से किए जाने तथा न्यायालय की कार्यवाही का अद्यतन अंकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय एवं तहसील परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया।
           जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों को समयबद्ध एवं निष्पक्ष न्याय दिलाना सभी पीठासीन अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि न्यायालय में प्रस्तुत होने वाले प्रत्येक प्रकरण का पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति को त्वरित न्याय मिले, इसके लिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।
        निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सलेमपुर, तहसीलदार अलका सिंह सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
DM Deoria

डीएम ने तहसीलदार न्यायालय का किया निरीक्षण, लंबित वादों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश #देवरिया 18 जुलाई जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज सलेमपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर सबसे पहले तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुराने लंबित वादों की पत्रावलियों का अवलोकन किया तथा तहसीलदार को निर्देश दिया कि पुराने लंबित वादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने पत्रावलियों का रखरखाव सुव्यवस्थित ढंग से किए जाने तथा न्यायालय की कार्यवाही का अद्यतन अंकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय एवं तहसील परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों को समयबद्ध एवं निष्पक्ष न्याय दिलाना सभी पीठासीन अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि न्यायालय में प्रस्तुत होने वाले प्रत्येक प्रकरण का पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति को त्वरित न्याय मिले, इसके लिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सलेमपुर, तहसीलदार अलका सिंह सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। DM Deoria

Salempur, Deoria | Jul 18, 2026

कुरमौटा ठाकुर (भटनी) में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची बड़ी घटना

#देवरिया। भटनी क्षेत्र के कुरमौटा ठाकुर गांव में शुक्रवार सुबह बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में ट्रांसफार्मर के बार-बार जलने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। हर बार ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद कई घंटों या कई दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अस्थायी मरम्मत के बजाय स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि आखिर कब तक लोग बार-बार ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या झेलते रहेंगे? उन्होंने विभाग से उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने, नियमित रखरखाव करने और ओवरलोड की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

कुरमौटा ठाकुर (भटनी) में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची बड़ी घटना #देवरिया। भटनी क्षेत्र के कुरमौटा ठाकुर गांव में शुक्रवार सुबह बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में ट्रांसफार्मर के बार-बार जलने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। हर बार ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद कई घंटों या कई दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अस्थायी मरम्मत के बजाय स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि आखिर कब तक लोग बार-बार ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या झेलते रहेंगे? उन्होंने विभाग से उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने, नियमित रखरखाव करने और ओवरलोड की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Salempur, Deoria | Jul 17, 2026