हुराई का पुरा गांव में ककोरा तोड़ने गए आसान नदी में डूबे दो युवक,एक युवक सुरक्षित, देर रात तक चला रेस्क्यू
मुरैना। माताबसैया थाना क्षेत्र के हुराई का पूरा स्थित भूमिया मंदिर के पास आसान नदी में बुधवार को तीन दोस्त ककोरा तोड़ने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान नदी पार करते समय दो युवक गहरे पानी में डूब गए, जबकि उनका एक साथी नदी के दूसरे किनारे पर रह गया था।
जानकारी के अनुसार कुंवरपुर निवासी अशोक पुत्र बप्पा खान (30) और इरशाद पुत्र सलामत खान (25), निवासी कुंवरपुर थाना महाराजपुर, ग्वालियर नदी पार करते समय डूब गए। उनके साथ आए तीसरे दोस्त मुकेश पुत्र नवाब खान, निवासी हुराना, ग्वालियर ने घटना की सूचना पुलिस को दी।बताया गया कि अशोक और इरशाद काफी देर तक पानी से बाहर नहीं आए तो पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद एसडीआरएफ और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और दोनों युवकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। देर रात तक टीम द्वारा नदी में तलाश की गई, लेकिन दोनों युवकों का कोई पता नहीं चल सका।
अंधेरा होने के कारण देर रात रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया। अब गुरुवार को एक बार फिर एसडीआरएफ की टीम द्वारा नदी में दोनों युवकों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा। घटना के बाद से दोनों युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।
Morena, Morena | Aug 27, 2026