बहेड़ी: दमखोदा से पुलिस ने युवती को डरा-धमका कर बाग में ले जाकर जबरन दुष्कर्म करने के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
देवरनिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को डरा धमका कर बाग में ले जाने के बाद उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने के मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से बीती सात जुलाई को आरोपी युवक हनीफ पुत्र शराफत निवासी ग्राम दमखोदा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था पुलिस तभी से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी पुलिस ने दमखोदा से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।