भीलवाड़ा: महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण पर आक्रोश, राजपूत समाज ने पांसल चौराहे पर किया प्रदर्शन, बोले- 36 कोम मिलकर करेगी
भीलवाड़ा शहर के पांसल चौराहे पर स्थित महाराणा प्रताप के प्रतिमा अपने ही अनावरण के लिए तरस रही है। प्रदेश के बड़े राजनेता के इंतजार में डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अब तक अनावरण नहीं हुआ जिसके चलते भीलवाड़ा के राजपूत समाज सहित सर्व समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया।