भीलवाड़ा: आगामी 15 दिनों में पिंक टॉयलेट के निर्माण कार्य पूरे हों, DM ने फ्लैगशिप योजनाओं में सुधार की दी सलाह
जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की फ्लैगशिप योजनाओं, राज्य सरकार की बजट घोषणाओं एवं मुख्य निष्पादन संकेतकों (केपीआई) की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।