भीलवाड़ा: जबरकिया में मानसिक रूप से बीमार युवक ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
कारोई थाना क्षेत्र के जबरकिया में एक मानसिक रूप से बीमार युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड दिया । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू करी।