अतर्रा: ई-रिक्शा पलटने से चालक घायल, किया गया मेडिकल कॉलेज रेफर
Atarra, Banda | May 10, 2026 अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के ओरन रोड निवासी संदीप पुत्र बड़े राम (20) ई-रिक्शा पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि संदीप बाजार से सवारियां लेकर ई-रिक्शा से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बिसंडा रोड पर ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।