प्रतापगढ़: सगरा फीडर चालू होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रूपापुर पावर हाउस के कर्मचारियों को खिलाई मिठाई
सगड़ा फीडर चालू होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रूपापुर पॉवरहाउस पहुंच कर कर्मचारियों को मिठाई खिलाई और उनका हौसला अफजाई किया। कांगेस जिला अध्यक्ष डॉक्टर नीरज त्रिपाठी ने बताया कि 2 अक्टूबर को पार्टी के पदाधिकारियो ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंप कर फीडर चालू किए जाने की मांग की थी । फीडर चालू होने से पूरे बेंदुआ समेत दर्जन भर वार्डो को सहूलियत मिलेगी।