नरकटियागंज के गदियानी गांव निवासी अनवारुल अंसारी ने रेल थाना में एक आवेदन दिया है। थाना में दिए आवेदन में अनवारुल अंसारी ने कहा है कि उसका 14 वर्षीय पुत्र अब्दुल गनी 7 अगस्त की सुबह 9 बजे विद्यालय के लिए तैयार होकर घर से निकला था लेकिन गोखले स्टेशन से होकर जाने के दौरान वह विद्यालय नहीं गया है और ना ही वापस घर लौटा है।