नरकटियागंज में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शहीदों के प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर के शहीद चौक स्थित अब्दूल हमीद और शहीद भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन भाजपा किसान मोर्चा और महिला मोर्चा के तरफ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरीय नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।