जगदलपुर: नेतानार पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बोले- एक साल में सरकार को रायपुर से आपके गांव तक लाएंगे
नक्सलवाद के खात्मे के बाद सोमवार दोपहर 1 बजे पहली बार बस्तर के नेतानार गांव पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों को आश्वस्त किया कि नक्सलवाद के खात्मे के बाद अब तेजी से विकास होगा । 1 साल के अंदर सरकार को रायपुर से गांव-गांव तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने गलतफहमी फैलाई थी कि विकास नहीं हुआ इसीलिए हथियार उठाए हैं।