झांसी: 5 और 6 जून को प्रवेश परीक्षा में छूटे अभ्यर्थी 9 जून को भी दे सकेंगे प्रवेश परीक्षा
Jhansi, Jhansi | Jun 8, 2025 संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से पॉलिटेक्निक ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा पांच से 12 जून तक आयोजित की जा रही है। क्षेत्रीय कार्यालय प्राविधिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक संदीप कुमार सिंह ने रविवार समय करीब 2 बजे बताया कि जो अभ्यर्थी पांच व छह जून को प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाए हैं, उन्हें पुन: परीक्षा देने का अवसर दिया जा रहा है।