झांसी: मेहंदी बाग निवासी महिला ने जनता से की अपील, गुमशुदा पुत्र की जानकारी देने पर मिलेंगे ₹51 हजार नगद
Jhansi, Jhansi | Jun 8, 2025 कोतवाली थाना क्षेत्र के मेंहदी बाग से 45 दिन पूर्व रहस्यमय ढंग से लापता हुए युवक का कोतवाली पुलिस आज तक सुराग नहीं लगा पाई। लापता युवक की मां और परिजनों का बुरा हाल है। अफसरों की चौखटों पर न्याय मांगने मांगते परेशान होने के बाद युवक की मां ने उसके पुत्र का सुराग बताने वाले को 51 हजार का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।