झांसी: एजल स्मार्ट सिटी अस्पताल में रक्षा कर्मियों और उनके परिवार को अस्पताल की सेवाओं पर 15% की विशेष छूट प्रदान की जाएगी
Jhansi, Jhansi | Jun 8, 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बुंदेलखंड के प्रथम पीपीपी मोड पर झांसी के सबसे बड़े 50 बेड आईसीयू सहित, 200 बेड के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, एजल स्मार्ट सिटी होस्पिटल का शुभारंभ 11 मार्च 2025 को झांसी में किया गया था। इसमे अब सभी रक्षा कर्मियों और उनके परिवार को अस्पताल की सेवाओं पर 15% की विशेष छूट प्रदान की जाएगी।