झांसी: सीपरी थाना क्षेत्र में रेलवे पटरी किनारे मिले शव की पहचान, पिता ने लगाया बेटे की हत्या का आरोप
Jhansi, Jhansi | Jun 8, 2025 झांसी में एक युवक की लाश रेलवे पटरी के किनारे मिली है। पिता का आरोप है कि अपने पैसे वापस मांगने पर एक परिवार ने बेटे के साथ मारपीट की और फिर उसे छेड़छाड़ केस में फंसा दिया।पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया। जमानत पर छूटकर बेटा घर पहुंच गया। फिर आरोपियों ने बेटे की हत्या कर दी। दो दिन बाद परिजनो को लाश मिली है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।