चूरू जिले में टारगेट प्रकरणों के तहत मामलों का छह माह में निस्तारण करने के आदेश के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन बुधवार को जारी रहा। चूरू बार काउंसिल के अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में कार्य स्थगित कर धरना दिया तथा नारेबाजी करते हुए टारगेट केस की व्यवस्था को वापस लेने की मांग की।