सिधौली: रामपुर कला निवासी महिला ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर खाया जहरीला पदार्थ, उपचार जारी
जनपद के रामपुर कला इलाके में रहने वाली एक महिला ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास कर लिया हालत बिगड़ने पर परिवार के सदस्यों के द्वारा महिला को उपचार के लिए सिधौली स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर के द्वारा महिला का उपचार किया जा रहा है।