सूरजगढ़: सूरजगढ़ा थाना में लापता किशोर की बरामदगी की गुहार लगा रहे थे परिजन, तभी 10 दिन बाद किशोर की मिली जानकारी
सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव से 1 जून से लापता 16 वर्षीय गणेश कुमार बुधवार अपराह्न 12:45 बजे रतनुपुर गांव से सकुशल बरामद हुआ. पुलिस जांच में एक लाख रुपये की कथित फिरौती की बात निराधार निकली. किशोर ने बताया कि वह स्वेच्छा से काम की तलाश में सीतामढ़ी गया था. कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा.