परिहार: सिरसिया बीओपी के एसएसबी जवानों ने 300 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है
सिरसिया बीओपी के एसएसबी जवानों ने 300 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जवानों ने आरोपी की बाइक भी जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान सिरसिया बाजार निवासी श्याम किशोर मंडल के पुत्र बलवीर कुमार के रूप में हुई है। एस एस बी ने जप्त शराब एवं गिरफ्तार आरोपी को अग्रेतर कार्रवाई हेतु बेला पुलिस के हवाले कर दिया है।