परिहार: गांधीनगर चौक स्थित 298 बोतल नेपाली शराब के साथ दो बाइक जप्त, तस्कर फरार
गांधीनगर चौक स्थित 298 बोतल नेपाली शराब के साथ दो बाइक जप्त, तस्कर फरार। इस मामले में BR30F7021 व BR30H9508 के अज्ञात चालक स्वामी को आरोपित बनाते हुए केस दर्ज किया गया है। पीटीसी कार्यानन्द शर्मा ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल सवार नेपाल की दिशा से आ रहे थे। पुलिस बल को देख कर मोटरसाइकिल खड़ी कर भाग निकले। बाद में तलाशी के क्रम में शराब बरामद हुआ।