परिहार: चांदी राजवाड़ा गांव में विक्षिप्त युवक को मारपीट कर अधमरा करने मामले में भाई शकील अहमद ने बेला थाना में दर्ज कराया केस
बेला थाना क्षेत्र के चांदी राजवाड़ा गांव में विक्षिप्त युवक को मारपीट कर अधमरा करने के मामले में भाई शकील अहमद ने बेला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें चांदी राजवाड़ा निवासी मोहम्मद रेजाउल्लाह, बकाउल्लाह, तलहा, समीउल्लाह, राशिद के अलावा परसा गांव निवासी गोनू के पुत्र बाबुल, जफर, मुजफ्फर, जलाल एवं अन्य अज्ञात को आरोपित किया है।