परिहार: थाना परिहार से महज 200 मीटर की दूरी पर मिला व्यक्ति का शव
परिहार थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी पर अधेड़ का शव मिलने से फैली सनसनी। मृतक की पहचान परिहार थाना क्षेत्र के जगदर गांव निवासी सुलेमान के 71 वर्षीय पुत्र हासिम के रूप में हुई है। मंगलवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है।