परिहार: MDM में गड़बड़ी करने वाले मध्य विद्यालय शिवनगर के एचएम पर केस दर्ज, विद्यालय शिक्षा समिति अध्यक्ष ने दायर किया था परिवाद
एमडीएम में गड़बड़ी करने वाले मवि शिवनगर के एचएम पर केस दर्ज, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष ने एचएम पर परिवाद दायर की थी। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के निर्देश पर एमडीएम में गड़बड़ी को लेकर बीईओ पूनम कुमारी ने मवि शिवनगर के प्रधानाध्यापक रामनाथ प्रसाद के विरुद्ध बेला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है।