जसवंतनगर: जसवंत नगर के जीजीआईसी में आयोजित सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर, छात्राओं को बीमारी से बचाव के उपाय बताए गए
जसवंत नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर में डॉ. गौर ने छात्राओं को बीमारी के बारे में बताया। प्रधानाचार्य प्रज्ञा सिंह ने छात्राओं से जानकारी को समाज तक पहुंचाने की अपील की। अधिकार मित्र कुमारी नीरज, ऋषभ पाठक, रामसुन्दर दुबे, लालमन बाथम और राजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।