पटना ग्रामीण: एक्सिस बैंक में AC के ओवरहीट होने से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
कोतवाली थाना इलाके के किदवईपुरी स्थिति एक्सिस बैंक के ब्रांच में अचानक सुबह 6 बजे आग लग गई। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर अग्निशमन लोद्दीपुर की गाड़ियां पहुंची और आग पर लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पूरी तरह से काबू पा लिया गया। AC के ओवर हीट होने से आग लगने की बात सामने आ रही है।