चौरीचौरा: संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध महिला की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के डुमरी खास में बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सावित्री देवी (65) पत्नी तीरथ राज के रूप में हुई है। वह मूल रूप से सरैया की निवासी थीं और कई वर्ष पूर्व डुमरी खास में जमीन खरीदकर परिवार के साथ बस गई थीं। परिजनों के अनुसार सावित्री देवी रात भोजन करने के बाद घर के अंदर सोई थी