खंडवा: खंडवा में गौ हत्या पर बड़ी कार्रवाई! 24 घंटे में 7 गिरफ्तार, आरोपियों का निकाला जुलूस; एसपी बोले- कोई बख्शा नहीं जाएगा
खंडवा में कथित गौ हत्या के मामले ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। बकरीद के दूसरे दिन सिंहाड़ा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पशु का सिर और मांस मिलने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।