बोध गया: बुद्ध पूर्णिमा पर संविधान सुरक्षा महारैली का आयोजन, मखदुमपुर के पूर्व विधायक सतीश कुमार ने दी जानकारी
Bodh Gaya, Gaya | Apr 22, 2026 बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मखदुमपुर के पूर्व विधायक सतीश कुमार ने संविधान सुरक्षा महारैली आयोजित करने की घोषणा की है। इस संबंध में उन्होंने बोधगया में बुधवार की दोपहर 12 बजे बताया कि यह महारैली गया के गांधी मैदान में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि महाबोधी महाविहार मुक्ति आंदोलन संघर्ष समिति और अंबेडकर संघर्ष मोर्चा के बैनर तले इस महारैली का आयोजन होगा।