सराड़ा: बजरी खाली कर लौटते समय अनियंत्रित डंपर अमरा घाटी स्थित एक घर की दीवार तोड़ घर के आंगन में घुसा
Sarada, Udaipur | Feb 17, 2024 बजरी खाली कर लौटते समय अनियंत्रित डंपर सराड़ा थाना क्षेत्र के बलुआ के अमरा घाटी स्थित एक घर की दीवार तोड़कर आंगन में घुस गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया। वहीं बताया जा रहा है कि दीवार से टकराने के बाद डंपर बंद हो गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।