सराड़ा: चनावदा के नला फला में फंदे से झूलता हुआ मिला दामाद का शव
Sarada, Udaipur | Feb 17, 2024 परसाद थाना क्षेत्र के चनावदा के नला फला मे दामाद का शव ससुराल में फंदे से झूलता हुआ मिला।जहाँ मृतक के भाई विरमा ने धारा 302 मे रिपोर्ट मे देकर मामला दर्ज करवाया।जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक लक्ष्मण मीणा पुत्र रामा मीणा निवासी सेरा फला टीडी का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया।वही अनुसंधान जारी है।