मंडला: जिले में 24 घंटे में 53 मिमी बारिश दर्ज, गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले
Mandla, Mandla | Jul 1, 2026 जिले में बुधवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग से बुधवार को 5 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 53 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई लगातार हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई, जिससे आमजन ने राहत महसूस की। वहीं खरीफ सीजन की बुवाई में जुटे किसानों के लिए यह बारिश लाभदायक साबित होगी।