रॉबर्ट्सगंज: पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त दो पुलिसकर्मियों का विदाई समारोह आयोजित हुआ
सोनभद्र पुलिस विभाग में आज भावुक पल देखने को मिला, जब अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर दो पुलिसकर्मी सेवा से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त होने वालों में उप निरीक्षक जयनाथ आदिवासी और रेडियो उप निरीक्षक शिवकुमार दुबे शामिल हैं,पुलिस लाइन सोनभद्र में आयोजित विदाई समारोह में क्षेत्राधिकारी लाइन एवं यातायात डॉ. चारू द्विवेदी ने दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया।