गया टाउन सीडी ब्लॉक: मुहर्रम पर गया में विशेष यातायात व्यवस्था लागू, कई मार्गों पर 2 दिनों के लिए वाहनों की आवाजाही की गई प्रतिबंधित
मुहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने 26 व 27 जून को शाम 4 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। ताजिया जुलूस एवं कर्बला क्षेत्रों में भीड़ को देखते हुए आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर बड़े वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी। कंडी नवादा, रामशिला मोड़ और किरानी घाट मार्ग पर ऑटो, टोटो, टेम्पू व चारपहिया वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।