हज़ारीबाग: हजारीबाग में रक्तदान का रिकॉर्ड, 250 यूनिट रक्त से बची कई जानें
हजारीबाग ने एक बार फिर साबित किया—“रक्तदान महादान” सिर्फ नारा नहीं, एक जिम्मेदारी है। यूथ विंग और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से आयोजित रक्तदान शिविर में करीब 250 यूनिट रक्त एकत्र हुआ, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है। सुबह से ही युवाओं और आम लोगों में गजब का उत्साह दिखा। थैलेसीमिया मरीजों की जरूरत को देखते हुए यह पहल बेहद अहम साबित हुई। लगातार तीसरे साल यूथ विंग की यह मुहिम समाज को जागरूक करने में सफल रही और मानवता की नई मिसाल पेश कर गई।