इस्माइलपुर: कटावरोधी कार्य में तेज़ी लाने का निर्देश
इस्माइलपुर-बिंदटोली तटबंध पर चल रहे कटावरोधी कार्य का शनिवार को जल संसाधन विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। काम की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए ठेकेदार को मजदूरों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया। मुख्य अभियंता जयप्रकाश पासवान और अधीक्षण अभियंता सुबोध चौधरी ने स्पर 8-9 के बीच करीब 700 मीटर क्षेत्र में चल रहे कार्य की जाँच की