जगदलपुर: जगदलपुर केंद्रीय जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसलने से घायल, उपचार के दौरान हुई मौत
केंद्रीय जेल जगदलपुर में नक्सल मामले में सजा काट रहा एक कैदी बीती रात बाथरूम में फिसलकर गिर गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान कैदी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों को मामले की जानकारी दे दिया गया है।