सदर: प्रयागराज में बाढ़ का खतरा: केन और टोंस उफान पर, बांधों से छोड़ा गया 1.22 लाख क्यूसेक पानी
Sadar, Allahabad | Sep 27, 2026
प्रयागराज में यमुना के उफान का बड़ा अलर्ट जारी हुआ है। यमुना की सहायक केन नदी में महज कुछ घंटों में 5.50 मीटर की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।दूसरी ओर मौदहा, लहचूरा और माताटीला बांधों से 1.22 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया है। टोंस नदी में भी 24 घंटे में 2.16 मीटर पानी बढ़ा है। इन हालात के बीच प्रयागराज में अगले दो से तीन दिनों में यमुना का जलस्तर बढ़ सकता है