खंडवा नगर: डॉक्टरों ने कहा महिला की मौत हुई, परिजनों का दावा- भीखनगांव बाबा करेंगे जिंदा!
खंडवा मेडिकल कॉलेज में सर्पदंश पीड़िता को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया तो परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। उनका दावा था कि भीखनगांव का बाबा महिला को जिंदा कर देगा। पोस्टमार्टम रूम पर घंटों हंगामा चला, पुलिस और सीएसपी के समझाने के बाद देर रात परिजन माने और शव मर्च्यूरी में रखा गया। यह जानकारी शनिवार सुबह 8 बजे के लगभग मिली है।