राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पार्टी और समाज के विभिन्न वर्ग लंबे समय से राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, "हम सब यह कोशिश कर रहे हैं कि राजस्थानी भाषा को मान्यता मिले और इसकी मांग लगातार उठती जा रही है। अगर राजस्थानी भाषा को मान्यता मिलने की बात की जाती है, तो यह स्वागत योग्य है क्योंकि हम चाहते हैं कि राजस्थानी भाषा को मान्यता मिले और हम इसके लिए प्रयत्नशील हैं।"
राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग लंबे समय से उठाई जाती रही है। इस मुद्दे पर समय-समय पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने भी समर्थन जताया है।
.
.
.
.
#Rajasthan #RajasthaniLanguage #MadanRathore #BJP #HindiNews
Fatehabad, Agra | Jul 18, 2026