आज़मनगर: आजमनगर: मुकरिया में धूमधाम से अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन, विधायक सहित कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
मुकरिया में मंगलवार को शाम सात बजे धूमधाम से अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवी लोग भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद विधायक निशा सिंह का आयोजकों द्वारा अभिनंदन भी किया गया जबकि विधायक निशा सिंह ने आयोजकों को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।