कोईलवर: गिद्धा ओपी क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक लड़की से गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
कोईलवर थाना क्षेत्र के गिद्धा ओपी अंतर्गत एक गांव में लोजपा नेता की नाबालिक पुत्री से गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी डुमरिया गांव निवासी धीरज यादव गिरफ्तार। इससे पूर्व 5 फरवरी को आरोपित विशाल यादव को डुमरिया गांव से पकड़ा गया था। इसके अलावा डुमरिया गांव के आरोपी चंदन यादव उर्फ चंद्रकांत यादव को भी पकड़ा गया था ।अन्य की गिरफ्तारी के लिए चल रही है छापेमारी।