कोईलवर: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कोईलवर थाने में 19 से 23 फरवरी तक सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों का होगा भौतिक सत्यापन
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शस्त्र प्रशाखा के निर्देशानुसार कोईलवर थाने में 19 फरवरी से 23 फरवरी तक सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के आग्नेयास्त्रों व धारित कारतूसों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।जिला प्रशासन के आदेश में शस्त्र लाइसेंसधारियों द्वारा संबंधित थाने में अपने शस्त्रों व उस पर धारित कारतूसों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित कराने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है।