कोईलवर: बिशुनपुर गांव से देसी कट्टा के साथ एक अभियुक्त को चांदी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल
चांदी थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में चांदी थाना प्रभारी शैलेश कुमार ने अपने दल बल के साथ गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बिशनपुर गांव निवासी जलालुद्दीन आलम के पुत्र मंजूर आलम को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।